उपकरण और फर्नीचर तत्काल पहुंचाएं
स्वास्थ्य सचिव ने महानिदेशक को निर्देश दिए कि पर्यटन विभाग की ओर से केदारनाथ व बदरीनाथ धाम के लिए जारी की गई धनराशि का उपयोगिता प्रमाणपत्र शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। शेष धनराशि जारी करने के लिए विभाग को पत्र लिखा जाए। केदारनाथ धाम में नवनिर्मित चिकित्सालय में उपकरणों और फर्नीचर को तत्काल पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।
चिकित्साधिकारियों के फोन नंबर देंगे
यात्रा मार्ग, बस स्टॉप, होटल और अन्य प्रमुख स्थानों पर स्वास्थ्य से संबंधित एडवाइजरी, निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्रों का विवरण और मुख्य चिकित्साधिकारियों के संपर्क नंबर की सूचना देने के लिए फ्लेक्स और बैनर लगाए जाएंगे। साथ ही, सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों की पहचान करते हुए जनपदों के जिलाधिकारियों से समन्वय कर इन व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाएगा।
महानिदेशालय कार्यालय में बनेगा कंट्रोल रूम
स्वास्थ्य सचिव ने कहा चारधाम यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए महा निदेशालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। यह कंट्रोल रूम यात्रा से जुड़ी सभी स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी करेगा और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश प्रदान करेगा।