Chardham Yatra 2025 : चारधाम यात्रा के लिए 20 मार्च से ऑनलाइन आधार आधारित पंजीकरण शुरू किया गया था। अब तक केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए 12.50 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण करा चुके हैं।
चारधाम यात्रा पर आने के लिए अब तक 10 हजार से अधिक विदेशी यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। जबकि चारधाम यात्रा के लिए कुल पंजीकरण का आंकड़ा 12.50 लाख पार हो चुका है।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा पंजीकरण के नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार ने बताया कि केदारनाथ के लिए 3674, बदरीनाथ के लिए 3045, यमुनोत्री के लिए 1918 और गंगोत्री के लिए 2105 विदेशियों ने पंजीकरण कराया है। चारधाम यात्रा के लिए 20 मार्च से ऑनलाइन आधार आधारित पंजीकरण शुरू किया गया था।
अब तक केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए 12.50 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। यात्रा में आने के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। इसमें विदेशी यात्री भी पीछे नहीं है। कुल पंजीकरण संख्या में 10 हजार से अधिक विदेशी यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।