फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: डॉक्टरों की कमी पर गुस्साए लोगों का प्रदर्शन, धरने पर बैठे

Fri, 04 Apr 2025 07:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कहा : गोपेश्वर जिला अस्पताल में 33 में से 15 पद हैं रिक्त
यहां आने वाले मरीजों को करना पड़ता है रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिला अस्पताल गोपेश्वर में डाॅक्टरों की कमी बनी हुई है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जिला अस्पताल और इमरजेंसी कक्ष के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया और डॉक्टरों की तैनाती की मांग की। कहा कि चारधाम यात्रा का प्रमुख अस्पताल डॉक्टर विहीन बना हुआ है। यहां इलाज के लिए पहुंच रहे मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। उन्होंने डॉक्टरों की तैनाती तक धरने पर बैठे रहने की बात कही।
जिला अस्पताल गोपेश्वर में डॉक्टर के सृजित 33 में से 15 पद रिक्त चल रहे हैं। यहां 10 में से दो चिकित्सा अधिकारी ही तैनात हैं। मौजूदा समय में नौ चिकित्सा अधिकारी पीजी करने गए हुए हैं। सर्जन डॉ. नीरज पिमोली और डॉ. दीपक नेगी अवकाश पर चल रहे हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ भी अवकाश पर हैं। हाल ही में अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ और पैथोलॉजिस्ट की तैनाती भी हुई है लेकिन उन्होंने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है। जबकि दो पैरामेडिकल स्टाफ भी नहीं है। अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से गुस्साए युवा और जनप्रतिनिधि जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ओपीडी काउंटर और इमरजेंसी कक्ष के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया। करीब एक घंटे बाद सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता उनसे वार्ता करने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि डाॅक्टरों की कमी के कारण मरीजों को सही उपचार नहीं मिल पा रहा है। एक डॉक्टर सभी जगह की सेवाएं देख रहे हैं सर्जन को कई दिनों तक ऑपरेशन करने का समय नहीं मिल पा रहा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक यहां पर मेडिकल ऑफिसरों की तैनाती नहीं हो जाती वे धरने पर बैठे रहेंगे। सीएमओ ने कहा कि तीन मेडिकल ऑफिसर को अन्य अस्पतालों से बुला लिया गया है। वे जल्द यहां पहुंच जाएंगे। हड्डी के डॉक्टर बिना सूचना के अवकाश पर गए हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में अनूप पुरोहित अंकोला, दीपक बिष्ट, सूर्य प्रकाश पुरोहित, संदीप झिंक्वाण, मनमोहन चतुरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-इंसेट

चारधाम यात्रा सिर पर, स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल
गोपेश्वर। मई माह के प्रथम सप्ताह में चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी लेकिन जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेपटरी हो गई हैं। एक-एक करके डाॅक्टर छोड़कर जा रहे हैं। जिन्हें भेजा जा रहा वे ज्वाइन ही नहीं कर रहे हैं। ऐसे में यात्रा के समय स्वास्थ्य व्यवस्थाएं कैसे संचालित हो पाएंगी यह बड़ा सवाल है। संवाद
विज्ञापन

इंसेट-
स्वास्थ्य मंत्री ने दिया डॉक्टर भेजने का आश्वासन
गोपेश्वर। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत जिला अस्पताल पहुंचे और सीएमओ से डॉक्टरों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टर की कमी दूर करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में दो सर्जन तैनात हैं। दिन और रात वे ड्यूटी कर रहे हैं। काम के दबाव को देखते हुए वे भी सेवाएं देने में असमर्थता जता रहे हैं। यहां विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती की मांग की गई। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने जल्द अस्पताल में डॉक्टर भेजने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें