फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2025: बाईपास पर सात स्थानों पर बनाए जाएंगे स्थायी बस स्टॉपेज, परिवहन निगम ने शुरू की तैयारी

Sat, 15 Mar 2025 01:15 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

परिवहन निगम की ओर से चारधाम यात्रा को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। कॉलेज से लेकर मंगलौर तक सात जगहों पर बस स्टॉपेज बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
उत्तरा्रंड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा को देखते हुए परिवहन निगम ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। परिवहन निगम की ओर से श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए कोर कॉलेज से लेकर नारसन बॉर्डर तक अस्थायी बस स्टॉपेज बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए कुछ संभावित स्थान भी चिह्नित किए गए हैं।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा को लेकर पुलिस, प्रशासन, परिवहन विभाग समेत अन्य विभागों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर परिवहन निगम ने बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी हो इसे लेकर बस स्टॉपेज बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। रुड़की बस डिपो के एजीएम केके मल्होत्रा ने बताया कि चारधाम यात्रा की तैयारी शुरू कर दी गई है। चारधाम यात्रा के दौरान बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड आते हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: औली-बदरीनाथ सहित ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी, मार्च माह में मौसम का रहेगा ऐसा मिजाज
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतर यात्री बाईपास से होकर आते-जाते हैं। कई बार इन्हें बाईपास पर स्टॉपेज नहीं होने पर बस नहीं मिल पाती है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कोर कॉलेज से नारसन बॉर्डर तक सात अस्थायी बस स्टॉपेज बनाने की तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि कोर कॉलेज, टोडा कल्याणपुर के पास, नगला इमरती बाईपास, अब्दुल कलाम चौक, मंगलौर गुड़मंडी और नारसन के पास अस्थाई बस स्टॉपेज बनाने की तैयारी है। अन्य संभावित स्थान भी चिह्नित किए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें