साथ ही ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए भी पुख्ता प्रबंध किए जाएं। यात्री वाहनों की फिटनेस के साथ ग्रीन कार्ड जारी किए जाएं। यात्रा मार्ग पर वाहनों के लिए सुबह चार बजे से रात 10 बजे तक और माल वाहनों के लिए रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक का समय निर्धारित किया जाए। पर्यटन और परिवहन विभाग आपसी समन्वय बनाते हुए वाहनों के ट्रिप कार्ड जनरेशन के लिए मैनुअल व्यवस्था भी रखें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यात्रा रूट पर जो भी कमियां हैं, उनको तत्काल दूर करें। तीर्थयात्रियों की सुविधा और उनको आवश्यक जानकारी प्रेषित करने के लिए सभी प्रमुख स्थानों पर एलईडी की व्यवस्था की जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसपी जया बलूनी, अपर जिलाधिकारी जय भारत, एसडीएम मसूरी अनामिका, एसडीएम ऋषिकेश स्मृता परमार, एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार, सीएमओ डाॅ. मनोज कुमार, आरटीओ सुनील शर्मा उपस्थित थे।