फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Heli Seva: पहले दिन 4700 टिकट बुक, 15 से 22 सितंबर तक की यात्रा के लिए हो रही बुकिंग

Fri, 12 Sep 2025 09:29 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग एक सप्ताह के लिए खोली गई है। जिसमें 15 से 22 सितंबर तक की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग की गई।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ हेली सेवा के लिए शुक्रवार को 4700 टिकटों की बुकिंग की गई। आईआरसीटीसी ने 12 बजे बुकिंग पोर्टल खोला। शाम तक अधिकतर टिकट बुक हो चुके थे। हेलिकॉप्टर से केदारनाथ जाने के लिए हेली सेवा की काफी मांग है।

विज्ञापन


उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग एक सप्ताह के लिए खोली गई है। जिसमें 15 से 22 सितंबर तक की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग की गई। 12 बजे से देर शाम तक आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अलग-अलग तिथियों में 4700 टिकट बुक किए गए। प्रतिदिन के हिसाब से निर्धारित सीट के अनुसार अभी 300 सीटों की बुकिंग शेष बची है।

Chamoli Accident: गुलाबकोटी के पास हादसा, डंपर की चपेट में आने स्कूटी सवार महिला की मौत, पति घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हेली सेवा शुरू करने से पहले डीजीसीए की टीम भी निरीक्षण के लिए उत्तराखंड आएगी। हेलिपैड पर सुरक्षा मानकों व हेलिकॉप्टरों की तकनीक व रखरखाव को टीम देखेगी। डीजीसीए की अनुमति के बाद हेली सेवा का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें