भूस्खलन से टनल को हुआ था नुकसान
बदरीनाथ मार्ग पर पाताल गंगा टनल है, यह टनल भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसकी मरम्मत का काम पूरा किया जाना था, लेकिन यह काम भी पूरा नहीं हो सका है। सचिव पांडेय कहते हैं कि एनएचआईडीसीएल ने दो महीने में काम पूरा करने की बात कही है। नंद प्रयाग में छह भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र हैं, इसमें नंद प्रयाग में मलबा हटाने का निर्देश दिया गया है। केदारनाथ मार्ग पर कुछ कमियां पूर्व में मिली थी, जिन्हें ठीक करने का निर्देश दिया गया था।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को सौगात, इतना बढ़ा महंगाई भत्ता, सीएम ने दी मंजूरी
22 जेसीबी रहेगी तैनात
राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य अभियंता दयानंद कहते हैं कि चारधाम मार्ग पर कई जगह भूस्खलन के कारण संवेदनशील हैं। यहां पर 22 जगहों पर जेसीबी को तैनात किया गया है।