किराया नहीं बढ़ेगा, मनमानी पर कार्रवाई
चारधाम के यात्री वाहनों का किराया इस बार नहीं बढ़ेगा। परिवहन मुख्यालय ने स्पष्ट कर दिया है कि किराया वसूली की मनमानी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग एक वाट्सएप नंबर जारी करेगा, जिस पर तीर्थयात्री टैक्सी, मैक्सी आदि की किराये संबंधी मनमानी की शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा वह रास्ते में किसी भी चेकपोस्ट पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
सात अस्थायी रोडवेज बस स्टॉपेज भी बनेंगे
बाईपास मार्गों पर बस स्टॉपेज न होने से यात्रियों को होने वाली असुविधा को देखते हुए परिवहन निगम कोर कॉलेज रुड़की से नारसन बॉर्डर तक सात स्थानों पर अस्थायी बस स्टॉपेज बनाएगा। इन स्थानों का चयन यात्रियों की सुविधा और यातायात प्रवाह को ध्यान में रखते हुए किया गया है। परिवहन निगम कोर कॉलेज, टोडा कल्याणपुर के पास, नगला इमरती बाईपास, अब्दुल कलाम चौक, मंगलौर गुडमंडी, नारसन बॉर्डर के पास ये बस स्टॉपेज बनाएगा।