दूसरे राज्यों के चालकों के लिए हिल एंडोर्समेंट अनिवार्य
चारधाम यात्रा पर आने वाले व्यावसायिक वाहन चालकों के लिए अब हिल एंडोर्समेंट अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए चालक को ऑनलाइन आवेदन कर टेस्ट देना होगा। ऑनलाइन टेस्ट फॉर्म मिलने पर उसे संभागीय परिवहन अथवा सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद आवेदक की पर्वतीय रूट पर ड्राइविंग में दक्षता की परीक्षा होगी। जो परीक्षा में पास होगा, उनके लाइसेंस में हिल एंडोर्समेंट कर दिया जाएगा।
दुर्घटना से बचाव के लिए ये भी जरूरी
- यात्रा मार्गों पर रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक व्यावसायिक वाहनों के चलने पर पूरी तरह रोक रहेगी।
- चालक जूते या ट्रैकिंग शूज पहनकर ही वाहन चलाएं।
- वाहन में फर्स्ट एड बॉक्स अनिवार्य रूप से हो।
- वाहन के पृष्ठ भाग में त्रिकोणीय रेडियम बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा।
- वाहन सुरक्षित स्थान पर ही पार्क करें।