यात्रियों की कॉल का दिया जाए जवाब
डीजीपी ने निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी या चारधाम कंट्रोल रूम में आने वाली किसी भी प्रकार की यात्रियों की कॉल पर रेस्पॉन व उसका जवाब अवश्य दिया जाए। निर्देश दिए कि यात्रा के लिए सोशल मीडिया पर चलने वाली भ्रामक खबरों का जल्द से जल्द सही जानकारी देते हुए सही खंडन किया जाए। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल एक्टिव होनी चाहिए।
कंट्रोल रूम में भी देखी व्यवस्थाएं
डीजीपी दीपम सेठ ने बैठक के बाद सीसीआर में बने कंट्रोल रूम का भ्रमण किया। सीसीटीवी कैमरों के जरिये पूरे जनपद का जायजा लिया। कुछ स्थानों पर कई कमियां दिखने पर उन्हें दूर करते हुए समाधान करने के निर्देश दिए गए।