फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: यमुनोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहे महाराष्ट्र के श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी, हार्ट अटैक से मौत

Fri, 03 Oct 2025 09:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)

सार

द्धालु यमुनोत्री धाम से पैदल यात्रा कर लौट रहे थे। इस बीच वह अचानक गिर पड़े। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम - फोटो : सूचना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए महाराष्ट्र के एक श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यात्री  30 लोगों के ग्रुप के साथ चार धाम यात्रा के लिए आया था l

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम जानकी चट्टी चौकी से नीचे डंडी-कंडी स्टैंड के पास एक व्यक्ति अचानक गिर गए। उन्हें तत्काल पीएससी जानकी चट्टी ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ज्ञानेश्वर ओकार रोलके(55) पुत्र स्व. ओंकार रोलके निवासी ग्राम कन्हेरी महाराष्ट्र के रूप में हुई।

उत्तराखंड:  25 नवंबर को होगा चारधाम यात्रा का समापन, जानिए किन-किन तारीखों पर बंद होंगे धामों के कपाट
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की पुष्टि करते हुए एस ओ दीपक कठैत ने बताया कि उक्त श्रद्धालु यमुनोत्री धाम से पैदल यात्रा कर लौट रहे थे। इनके साथ उनके मामा के बेटे तथा अन्य ग्रुप सदस्य मौजूद हैं। घटना की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें