फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath: 10 कुंतल फूलों से सजा बदरीनाथ धाम, आज बंद होंगे मंदिर के कपाट, संपन्न होगी चारधाम यात्रा

Tue, 25 Nov 2025 12:41 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

Chardham Yatra 2025: शीतकाल के लिए 25 नवंबर को दोपहर दो बजकर 56 मिनट पर बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
फूलों से सजा बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ मंदिर में पंच पूजाओं के तहत सोमवार को माता लक्ष्मी मंदिर में कढ़ाई भोग का आयोजन किया गया। बदरीनाथ के मुख्य पुजारी अमरनाथ नंबूदरी ने माता लक्ष्मी को बदरीनाथ गर्भगृह में विराजमान होने के लिए आमंत्रण दिया। अब मंगलवार को 2 बजकर 56 मिनट पर बदरीनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे। मंदिर को करीब दस क्विंटल फूलों से सजाया गया है।

विज्ञापन


21 नवंबर से बदरीनाथ धाम में पंच पूजाएं शुरू हो गई थीं। गणेश मंदिर, आदि केदारेश्वर व आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी स्थल के कपाट बंद होने के बाद मंदिर में वेद ऋचाओं का वाचन भी बंद हो गया है। सोमवार को माता लक्ष्मी मंदिर में विशेष पूजाएं आयोजित की गईं।

Uttarakhand: राम मंदिर ध्वजारोहण... अयोध्या की राम बरात में प्रस्तुति देगा दून का डमरू दल, मिला आमंत्रण

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रावल (मुख्य पुजारी) ने माता लक्ष्मी मंदिर में जाकर उन्हें बदरीनाथ गर्भगृह में विराजमान होने के लिए आमंत्रण दिया। बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने के बाद छह माह तक माता लक्ष्मी मंदिर परिक्रमा स्थल पर स्थित मंदिर में विराजमान रहती हैं।

अब शीतकाल के लिए 25 नवंबर को दोपहर दो बजकर 56 मिनट पर बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने के मौके पर बदरीनाथ मंदिर को करीब दस क्विंटल फूलों से सजाया गया है। कपाट बंद होने के मौके पर बदरीनाथ मंदिर में 5000 से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें