फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham yatra 2025: 47 विशेषज्ञ डॉक्टर किए तैनात, यात्रा मार्गों पर रोटेशन के आधार पर देंगे ड्यूटी

Sun, 23 Mar 2025 08:04 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Chardham Yatra 2025: पहले चरण में केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के यात्रा मार्गों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों को तैनात किया गया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी चारधाम यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 47 विशेषज्ञ डॉक्टरों को तैनात किया है। यात्रा मार्गों पर रोटेशन के आधार पर डॉक्टरों को तैनात किया जाएगा। इस संबंध में स्वास्थ्य महानिदेशक ने आदेश जारी किए।

विज्ञापन


प्रभारी स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा की ओर से जारी आदेश के अनुसार पहले चरण में केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के यात्रा मार्गों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों को तैनात किया गया। यमुनोत्री यात्रा मार्गों के लिए 14 डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई। जबकि गंगोत्री यात्रा मार्ग पर 10 विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात किए गए। इसके अलावा बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर 12 और केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 11 डॉक्टरों की तैनाती की गई।

Hemkund Sahib: रामढुंगी में पसरा 20 फीट ऊंचा हिमखंड, निरीक्षण करने गई टीम आधे रास्ते से लौटी, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेशक ने सभी सीएमओ को निर्देश दिए जिन विशेषज्ञ डॉक्टरों को चारधाम यात्रा में तैनात किया गया है। उनकी ड्यूटी अवधि में अवकाश स्वीकृत नहीं किए जाए। यात्रा में ड्यूटी पर न जाने वाले डॉक्टरों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि देने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा यात्रा मार्गों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती में संशोधन से संबंधित कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें