फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar Garhwal: तेलांगना के यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक न दिखाता समझदारी तो गंगा में समा जाती

Tue, 28 May 2024 09:39 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल

सार

तेलांगना के यात्रियों को बदरीनाथ दर्शन कराकर लौट रहा अनियंत्रित होकर पलट गया, लेकिन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
बस दुर्घटना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौड़ियाला से देवप्रयाग की तरफ जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। सूचना पर तुरंत थानाध्यक्ष देवप्रयाग फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। तेलांगना के यात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। तभी अचानक ब्रेक फेल होने से गाड़ी पलट गई।

विज्ञापन


वाहन पलटते ही अंदर यात्रियों की चीख पुकार मच गई। फोर्स की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। छह घायलों को इलाज के लिए ऋषिकेश भेजा गया। अन्य सभी यात्री सुरक्षित है। जिनके लिए दूसरी गाड़ी का इंतजाम किया गया। समय पर पुलिस की ओर से मदद मिलने पर यात्रियों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

प्रथम जांच करने पर ड्राइवर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि गाड़ी में 28 सवारी थे, जिनको चारधाम यात्रा कराकर वापस हरिद्वार ले जा रहा था। इस दौरान बस के ब्रेक फेल हो गए। बताया कि मैंने तुरंत गाड़ी को पहाड़ की तरफ मोड़ दिया और बस पलट गई। ऐसा नहीं करता तो गाड़ी गंगा में समा जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Hemkund Sahib: गोविंदघाट में बीड़ी को लेकर हुआ विवाद, तीन युवकों ने होमगार्ड पर कृपाण से किया हमला, गिरफ्तार

घायल-
नरुला बालराज ( 69)
जयप्रदा (71)
गणेश (51)
श्रीलता (50)
बोरंगतीराजू (49)
संध्यारानी (52)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें