फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2024: यात्रा के फर्जी पंजीकरणों की जांच के लिए SIT गठित, टीम में हैं ये लोग

Sun, 02 Jun 2024 10:57 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस चेकिंग में कई तीर्थयात्रियों के ऑनलाइन पंजीकरण फर्जी पाए जा रहे हैं। जिसे लेकर अब पुलिस सख्ती दिखा रही है।
विज्ञापन
पंजीकरण के लिए खड़े यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा के दौरान मिलने वाले फर्जी पंजीकरणों के मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित हो गई है। एसएसपी ने एसपी देहात लोकजीत सिंह की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन कर दिया है। टीम में सीओ ऋषिकेश सहित पांच पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। कोतवाली पुलिस एसआईटी को आवश्यक सहयोग करेगी।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस चेकिंग में कई तीर्थयात्रियों के ऑनलाइन पंजीकरण फर्जी पाए जा रहे हैं। कई तीर्थयात्रियों ने पुलिस को बताया है कि उनका पंजीकरण उनके ट्रैवल एजेंट ने किए हैं। सभी मामलों पर पुलिस ने ट्रैवल एजेंटों और एजेंसियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए। पुलिस ने इस साल अब तक कुल 36 मुकदमे दर्ज कर चुकी है और पांच ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार किए हैं। इन सभी मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है।

Rudraprayag : एक घंटे में 1800 श्रद्धालुओं को कराए जाएंगे बाबा केदार के दर्शन, मंदिर समिति की कार्ययोजना तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं टीम में
एसआईटी में एसपी देहात के नेतृत्व में सीओ ऋषिकेश संदीप नेगी, साइबर सेल के एसआई रविंद्र नेगी, एसआई एसओजी आदित्य सैनी, महिला एसआई शालू धारीवाल, शिल्पा सैनी व ड्रोन कंट्रोल रूम की एसआई हिमानी चौधरी को शामिल किया गया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक एसएस बिष्ट को एसआईटी को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें