ये भी निर्देश दिए
-गढ़वाल परिक्षेत्र के सभी जिलों में चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए।
-सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाएं।
-यात्रियों के साथ किसी भी प्रकार से दुर्व्यवहार न हो।
-यात्रा मार्ग पर समय से ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर बोर्ड लगाए जाएं।
-सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली फेक न्यूज की मॉनिटरिंग कर समय से खंडन किया जाए।
-चारधामों में पुलिस बल नियुक्त कर भीड़ प्रबंधन के उपाय पहले ही किए जाएं।
-मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति समय से चेक कराई जाए।
-पार्किंग स्थलों में अतिरिक्त स्थान न होने पर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था कराएं।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: गर्मी कर रही परेशान, आज देहरादून समेत छह जिलों में तेज हवाएं चलने का अलर्ट
-हेली सेवा बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी से बचने के लिए अधिकृत वेबसाइट (https://heliyatra.irctc.co.in) के माध्यम से बुक करने के लिए प्रेरित किया जाए।
-यात्रा मार्गों में क्षतिग्रस्त मार्ग और भूस्खलन संभावित क्षेत्र में चेतावनी बोर्ड लगाएं जाएं।
-आपदा संभावित क्षेत्रों में पहले से ही आपदा प्रबंधन टीम और एसडीआरएफ जवानों को नियुक्त किया जाए।