फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: बदरीनाथ और यमुनोत्री धाम आए तीन तीर्थयात्रियों की मौत, अचानक हुई थी तबीयत खराब

Fri, 20 Sep 2024 06:07 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)

सार

Chardham Yatra 2024: यात्री को रास्ते में सांस लेने में दिक्कत हुई थी, जिसके बाद परिजनों द्वारा उन्हें अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरोंने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे एक तीर्थयात्री की रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ गई। उधर, यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो श्रद्धालुओं की हार्टअटैक से माैत हो गई।

विज्ञापन


अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डाॅ. बीपी पुरोहित ने बताया कि तमिलनाडु निवासी चिन्नास्वामी (74) बदरीनाथ से दर्शन कर लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन उन्हें मृत अवस्था में ही अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहीं यमुनोत्री धाम में हनुमान चट्टी के पास एक यात्री रामेश्वर गुप्ता (60) की हार्टअटैक से मौत हो गई।

Kedarnath Yatra:  अगले साल से वन-वे होगी पैदल यात्रा, पुराना रास्ता होगा पुनर्जीवित, गरुड़चट्टी फिर होगी गुलजार
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बड़कोट में जानकीचट्टी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ.हरदेव सिंह पंवार ने बताया कि राजकोट गुजरात निवासी परमार सूर्यकांत(37) पुत्र जीवन भाई को पालकी से जब स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया तो उससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि परमार सूर्यकांत जब धाम पहुंचे तो वहीं उनका स्वास्थ्य बिगड़ा और उन्हें उल्टी हुई, उसके बाद वह अचेत हो गए।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें