सरपट दौड़ेंगे ईवी वाहन
चारधाम यात्रा में इस बार इलेक्ट्रिक वाहन भी सरपट दौड़ेंगे। केंद्र सरकार की विशेष सहायता योजना के तहत चारधाम मार्ग पर जीएमवीएन की ओर से ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। जीएमवीएन स्टेटिक ब्रांड के यूनिवर्सल चार्जर अपने 24 आवास गृहों के अलावा परिवहन निगम के चार बस स्टेशनों पर भी लगाएगा। वहीं, जीएमवीएन के 14 पर्यटक आवास गृहों पर टीएचडीसी भी ईवी चार्जिंग स्टेशन बना रहा है। एक चार्जर 60 किलोवाट का होगा, जिसमें 30-30 किलोवाट की दो गन होंगी। इसके अतिरिक्त एक 7.4 किलोवाट का स्लो चार्जर भी होगा।