जानकीचट्टी में घोड़े की मौत के बाद हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
यमुनोत्री धाम के आखिरी प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में सोमवार को करंट लगने से एक घोड़े की मौत हो गई। घोड़ा-खच्चर संचालकों ने उर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। साथ ही घोड़े के मालिक पीड़ित व्यक्ति के लिए मुआवजे की मांग भी की।
Chardham Yatra: तीर्थयात्रियों में उत्साह...दर्शनार्थियों का आंकड़ा छह लाख पार, सबसे ज्यादा पहुंचे केदारनाथ
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आश्वासन दिया कि उचित कार्रवाई कर प्रभावित पक्ष को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। जिसके बाद मामला शांत हुआ। बताया जा रहा है कि जहां घोड़े खच्चर खड़े होते हैं वहां पर खंभे में करंट आ रहा था। एक घोड़ा खंभे के पास ही खड़ा था और वह उसकी चपेट में आ गया। गनीमत रही कि भीड़भाड़ वाले इस क्षेत्र में कोई और जानवर या श्रद्धालु करंट की चपेट में नहीं आएं।