फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: 50 वर्ष से अधिक आयु के तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य जांच अनिवार्य, ई-स्वास्थ्य धाम एप की शुरुआत

Tue, 21 May 2024 04:49 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए ई-स्वास्थ्य धाम एप की शुरुआत की गई है। यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य विभाग श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग कर रहा है।

विज्ञापन
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले 50 वर्ष से अधिक आयु के तीर्थ यात्रियों की अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य जांच की जाएगी। श्रद्धालुओं को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग, विश फाउंडेशन और हंस फाउंडेशन ने ई-स्वास्थ्य धाम एप की शुरुआत की है। इस पर सभी श्रद्धालुओं को अपना स्वास्थ्य डाटा अपलोड करना होता है।

सोमवार को सचिवालय में स्वास्थ्य और पर्यटन विभाग की बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य स्क्रीनिंग कर रही है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को अपनी मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी यात्रा पंजीकरण के दौरान देने के लिए जागरूक किया जाए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बड़ी चुनौती...लगातार कोशिश के बावजूद प्रदेश के नहीं मिल रही 25 या 10 साल के लिए बिजली
विज्ञापन


यदि श्रद्धालुओं की ओर से सही मेडिकल हिस्ट्री रजिस्ट्रेशन के दौरान उपलब्ध कराई जाती है, तो इससे प्रशासन को किसी भी आपातकाल के दौरान चिकित्सा सहायता पहुंचाने में आसानी होगी। यात्रियों की मेडिकल हिस्ट्री की उपलब्धता से प्रशासन को भी अपने चिकित्सा संसाधनों के बेहतरीन प्रबंधन करने की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन श्रद्धालुओं को सुरक्षित व सुगम चारधाम यात्रा कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में सचिव सचिन कुर्वे, अपर सचिव डाॅ. अमनदीप कौर समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें