प्रश्नावली तैयार करने के निर्देश
डाटा विश्लेषण के जरिये यह अनुमान लगाया जा सकता है कि कितनी संख्या में श्रद्धालु आएंगे और किस-किस तिथियों पर अधिक भीड़ जुट सकती है। इन अनुमानों के आधार पर शासन और प्रशासन अपनी तैयारियां कर सकता है।
उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को अपने-अपने विभागों से संबंधित बिंदुओं पर एक रिपोर्ट मांगी। साथ ही गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय को सूचनाएं प्राप्त करने के लिए एक प्रश्नावली तैयार करने के निर्देश दिए। ये प्रश्नावली यात्रा व्यवस्था से संबंधित विभागों और जिलाधिकारियों को भेजी जाएंगी।
ये भी पढ़ें...Kedarnath Yatra: धाम जाने के लिए सोनप्रयाग में लगी श्रद्धालुओं की कतार, पुलिस हौसला बढ़ाते हुए भेज रही आगे
एसीएस ने कहा कि यह पहली बैठक थी, इसलिए इसमें अभी चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को समझने का प्रयास किया गया। कुछ दिन बाद फिर से एक बैठक होगी, जिसमें जिलाधिकारियों को भी वर्चुअल माध्यम से जोड़ा जाएगा।