Yamunotri Dham: हार्टअटैक से तीर्थयात्रियों की मौत के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो श्रद्धालुओं की आज हार्टअटैक से मौत हो गई।
हार्ट अटैक से तीर्थयात्रियों की मौत का सिलसिला जारी है। यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में रविवार को दो श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। इलाज से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया।