फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2023: इस बार 22 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, जानिए कब खुलेंगे चारों धामों के कपाट

Sun, 19 Feb 2023 02:54 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

बदरीनाथ के 27 अप्रैल और केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे जबकि परंपरा के अनुसार 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। हालांकि मंदिर समितियों की ओर से कपाट खुलने का समय और तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
बदरीनाथ केदारनाथ - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार चारधाम यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल से होगी। देश-दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सरकार तैयारियों में जुटी है। सरकार को उम्मीद है कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एक नया रिकॉर्ड बनाएगी।

विज्ञापन


बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हो गई है। बदरीनाथ के 27 अप्रैल और केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे जबकि परंपरा के अनुसार 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। हालांकि मंदिर समितियों की ओर से कपाट खुलने का समय और तिथि घोषित की जाएगी।

कोविड महामारी के दो साल बाद बीते वर्ष चारधाम यात्रा में 45 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब के दर्शन किए थे। शुरुआत में ही धामों में उमड़ी भीड़ से इंतजाम भी कम पड़ गए थे। धामों में दर्शन के लिए मारामारी और केदारनाथ हेली सेवा के लिए श्रद्धालुओं को लंबा इंतजार करना पड़े। बीते वर्ष की यात्रा के अनुभव को देखते हुए इस बार सरकार व्यवस्थाएं बना रही है। जिससे यात्रा सुगम हो सके।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें...Mahashivratri: दस तस्वीरों में देखें आस्था का ये सैलाब, सीएम धामी सहित मंत्रियों ने किया शिवालयों में जलाभिषेक

विज्ञापन

चारधाम यात्रा में वर्षवार तीर्थयात्रियों का ब्योरा
धाम 2019 2020  2021 2022
केदारनाथ 998956 135289 242985 1563278
बदरीनाथ 1244100 155009 199406 1760449
गंगोत्री 529880 23736 33771 624516
यमुनोत्री 465111 7717 33311 485688

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें