केदारनाथ: बारिश होने पर 12.30 बजे बाद सोनप्रयाग में रोके यात्री
रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते सोनप्रयाग से दोपहर 12.30 बजे के बाद यात्री केदारनाथ नही भेजे गए। इससे पूर्व तड़के तीन बजे से दोपहर 12 बजे तक 8296 श्रद्धालु धाम के लिए रवाना हुए।
बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे बारिश शुरू होने पर प्रशासन द्वारा दोपहर बाद 12.30 बजे के बाद सोनप्रयाग से यात्रियों को धाम नहीं भेजा गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट नीरज रावत ने बताया कि सोनप्रयाग में साढ़े तीन हजार यात्री रुके हैं। उधर, केदारनाथ में भी बारिश होती रही।