बीआरओ ने वाहनों की आवाजाही के लिए खोले पुल
बदरीनाथ हाईवे पर खचड़ा नाले में बीआरओ की ओर से मोटर पुल का निर्माण कर दिया गया है, लेकिन अभी तक इसे वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खोला गया था। रविवार को खचड़ा नाले के उफान पर आने के बाद यहां हाईवे बंद हो गया था, तब यहां फंसे यात्रा वाहनों को निर्माणाधीन पुल से गंतव्य को भेजा गया। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने कहा कि बरसात में खचड़ा नाला उफान पर आ जाता है, जिससे यहां तीर्थयात्रा बाधित हो जाती है। जल्द ही पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाए। जिससे यात्रियों को कोई दिक्कत न हो।