फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2023: लग्जरी बस से चारधाम की यात्रा केवल 5700 रुपये में, जानिए रूट-किराया सूची और सबकुछ

Sat, 18 Mar 2023 05:26 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

तीन श्रेणियों की बसें श्रद्धालुओं को चारधाम के दर्शन कराएंगी। एक यात्री के लिए लग्जरी बस का किराया 5700 रुपये है। 10 दिनों की यात्रा सरकार की निगरानी में रोटेशन समिति कराएगी।
विज्ञापन
चार धाम यात्रा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल 22 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के सड़क मार्ग का किराया तय हो गया है। तीन श्रेणियों की बसें श्रद्धालुओं को चारधाम के दर्शन कराएंगी। एक यात्री के लिए लग्जरी बस का किराया 5700 रुपये है। 10 दिनों की यात्रा सरकार की निगरानी में रोटेशन समिति कराएगी। बस सेवा की बुकिंग ऋषिकेश में ऑफलाइन होगी। 

विज्ञापन

यात्रा रूट: ऋषिकेश-बड़कोट (पहला दिन-विश्राम)-यमुनोत्री धाम (दूसरा दिन)-बड़कोट (विश्राम)-उत्तरकाशी (तीसरा दिन-विश्राम), गंगोत्री धाम (चौथा दिन)-उत्तरकाशी (विश्राम)- सोनप्रयाग या गुप्तकाशी (पांचवां दिन-विश्राम)-केदारनाथ धाम (छठवां दिन-विश्राम)- सोनप्रयाग या गुप्तकाशी (सातवां दिन-विश्राम)-पीपलकोटी (आठवां दिन-विश्राम)-बदरीनाथ धाम (नौंवा दिन)-पीपलकोटी (विश्राम)-ऋषिकेश (10 वां दिन)।

पंजीकरण और यात्रा आरंभ स्थल: नया ट्रांजिट कैंप (निकट आईएसबीटी रोड), इनपुट जितेंद्र जोशी (संवाद)

बस सेवा की अधिकृत दरें

चारधाम यात्रा
थ्री बाई टू      3850 
टू बाई टू साधारण      4300 
टू बाई टू पुश बैक      5700 

तीन धाम यात्रा 
थ्री बाई टू बस      3150 
टू बाई टू साधारण      3500 
टू बाई टू पुश बैक      4660 

दो धाम यात्रा 
थ्री बाई टू बस      2240 
टू बाई टू साधारण      2530 
टू बाई टू पुश बैक      3300 

विशेष दो धाम (गंगोत्री-बदरीनाथ) 
थ्री बाई टू बस      2920 
टू बाई टू साधारण      3250 
टू बाई टू पुश बैक      4300 
विज्ञापन

एक धाम
थ्री बाई टू बस      1520 
टू बाई टू साधारण      1730 
टू बाई टू पुश बैक      2250 

नोट- किराया प्रति व्यक्ति रुपये में। स्त्रोत परिवहन विभाग की निर्धारित दरें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें