फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2023: पंजीकरण पांच लाख पार, टूटेंगे कई कीर्तिमान... 50 लाख से ज्यादा यात्रियों के आने की उम्मीद

Sun, 16 Apr 2023 12:12 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

यात्रा शुरू होने में छह दिन शेष है। प्रतिदिन औसतन 30 हजार श्रद्धालु यात्रा के लिए पंजीकरण कर रहे हैं। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए अब तक 14.50 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

22 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा में पिछले साल की तुलना में श्रद्धालुओं में ज्यादा उत्साह है। केदारनाथ धाम के लिए अब तक कुल पंजीकरण की संख्या पांच लाख पार हो चुकी है। मई में बाबा केदार के दर्शन करने के लिए 3.40 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं।कोविड महामारी के कारण 2020 व 2021 में चारधाम यात्रा बाधित रही।

विज्ञापन


दो साल बाद 2022 में तीन मई से चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से संचालित हुई। पूरे यात्रा काल में 46 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधामों में दर्शन कर एक नया रिकॉर्ड बनाया था। इस बार भी केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शनों के लिए तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह है।

इसका अंदाजा चारधाम यात्रा के पंजीकरण और केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग से लगाया जा सकता है। यात्रा शुरू होने में छह दिन शेष है। प्रतिदिन औसतन 30 हजार श्रद्धालु यात्रा के लिए पंजीकरण कर रहे हैं। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए अब तक 14.50 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोत्री धाम के लिए हो चुके 1.77 लाख से अधिक पंजीकरण
केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ के 27 अप्रैल को खुलेंगे। मई में चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण उपलब्ध है, जिसमें केदारनाथ धाम के लिए 3.40 लाख, बदरीनाथ धाम के लिए 2.92 लाख, यमुनोत्री के लिए 1.52 लाख, गंगोत्री धाम के लिए 1.77 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं।

धाम मई 2022 में  दर्शन करने वाले श्रद्धालु इस बार अब तक पंजीकरण
केदारनाथ 435208 518330
बदरीनाथ 452770   436022
गंगोत्री 254266 264913
यमुनोत्री 190104  234321

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Corona Update: बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में मिले 94 नए कोरोना संक्रमित, एक मरीज की मौत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें