फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2023: नौ कंपनियों को सौंपा केदारनाथ हेली सेवा संचालन का जिम्मा, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग

Wed, 29 Mar 2023 07:56 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Kedarnath Heli Service Update: 22 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए यूकाडा ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी हेलीपैड से नौ एविएशन कंपनियों के साथ हेली सेवा का अनुबंध कर काम आवंटित कर दिया है।
विज्ञापन
केदारनाथ में उड़ान भरता हेलीकॉप्टर। - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा का संचालन नौ कंपनियों को सौंपा गया है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर तीन साल तक हेली सेवा संचालन के लिए कंपनियों के साथ अनुबंध किया है। अब अप्रैल के पहले सप्ताह से आईआरसीटीसी से हेली सेवा टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू करने की तैयारी है।

विज्ञापन


22 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए यूकाडा ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी हेलीपैड से नौ एविएशन कंपनियों के साथ हेली सेवा का अनुबंध कर काम आवंटित कर दिया है। सरकार ने किराया बढ़ोतरी के लिए ऊपरी सीमा तय की थी। जिस कारण तीन साल के बाद भी हेली सेवा का किराया बढ़ाने में कंपनियों की मनमानी नहीं चली है।

Chardham Yatra 2023: संभावित दुर्घटना वाले स्थानों पर क्रैश बैरियर लगाने के निर्देश, ढिलाई पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन


गुप्तकाशी से केदारनाथ हेली सेवा के दोनों तरफ के किराये में 10 रुपये की कमी आई है। फाटा से हेली सेवा के किराये में 780 रुपये और सिरसी से 818 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यूकाडा के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा संचालन का नौ कंपनियों को काम आवंटन करने के साथ ही तीन साल के लिए अनुबंध किया गया। जल्द ही हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू की जाएगी। इसके लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट का ट्रायल चल रहा है।

विज्ञापन

इन कंपनियों के साथ हुआ अनुबंध

गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए ट्रांस भारत, आर्यन एविएशन, फाटा से केदारनाथ के लिए पवन हंस, कैस्ट्रल एविएशन, ग्लोबल विक्ट्रा, थंबी एविएशन कंपनी, सिरसी से केदारनाथ के लिए हिमालयन हेली, कैस्ट्रल और एयरो एविएशन के माध्यम से हेली सेवा संचालित होगी।


टिकट बुकिंग के लिए ये वेबसाइट

आईआरसीटीसी ने हेली सेवा टिकटों की बुकिंग के लिए वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in तैयार की है। इस वेबसाइट पर यात्रियों को टिकट बुकिंग की सुविधा मिलेगी।

हेली सेवा का रूट          एक तरफा    दोनों तरफ का किराया (प्रति यात्री)
गुप्तकाशी से केदारनाथ     3870             7740
फाटा से केदारनाथ            2750             5500
सिरसी से केदारनाथ          2749             5498
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें