इन कंपनियों के साथ हुआ अनुबंध
गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए ट्रांस भारत, आर्यन एविएशन, फाटा से केदारनाथ के लिए पवन हंस, कैस्ट्रल एविएशन, ग्लोबल विक्ट्रा, थंबी एविएशन कंपनी, सिरसी से केदारनाथ के लिए हिमालयन हेली, कैस्ट्रल और एयरो एविएशन के माध्यम से हेली सेवा संचालित होगी।
टिकट बुकिंग के लिए ये वेबसाइट
आईआरसीटीसी ने हेली सेवा टिकटों की बुकिंग के लिए वेबसाइट
heliyatra.irctc.co.in तैयार की है। इस वेबसाइट पर यात्रियों को टिकट बुकिंग की सुविधा मिलेगी।
हेली सेवा का रूट एक तरफा दोनों तरफ का किराया (प्रति यात्री)
गुप्तकाशी से केदारनाथ 3870 7740
फाटा से केदारनाथ 2750 5500
सिरसी से केदारनाथ 2749 5498