फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2023: पूरे यात्राकाल में सजा रहेगा केदारनाथ मंदिर, 30 क्विंटल से अधिक फूलों से होगी सजावट

Tue, 07 Mar 2023 12:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

केदारनाथ मंदिर की सजावट के लिए श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने नई योजना बनाई है। मंदिर को 30 क्विंटल से अधिक गेंदा व अन्य फूलों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन
फूलों से सजा केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

25 अप्रैल से शुरू हो रही बाबा केदार की यात्रा के लिए केेदारनाथ मंदिर को 30 क्विंटल से अधिक फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी बिजली की लड़ियों से सजाया जाएगा। मंदिर के तीनों द्वारों के साथ ही चारों तरफ फूलों से श्रृंगार होगा। यही नहीं, पूरे यात्राकाल में तीज-त्योहार व विशेष आयोजनों पर मंदिर का भव्य श्रृंगार किया जाएगा।

विज्ञापन


Chardham Yatra 2023: अब इन 10 सवालों के जवाब बताएंगे आप यात्रा के लिए फिट हैं नहीं, पढ़ें ये जरूरी जानकारी

भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में ग्याहरवें केदारनाथ मंदिर की सजावट के लिए श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने नई योजना बनाई है। मंदिर के कपाट खुलने के दौरान 30 क्विंटल से अधिक गेंदा व अन्य फूलों से सजाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी द्वारों को फूलों से सजाया जाएगा

खास बात यह है कि इस वर्ष मंदिर के सामने के द्वार को ही नहीं बल्कि दक्षिण व पश्चिम द्वार के साथ ही पीछे के हिस्से को भी फूल-मालाओं से सजाया जाएगा। समिति के अनुसार कम से कम एक माह के अंतराल में मंदिर की साज-सज्जा की जाएगी।

इसके साथ ही रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के साथ अन्य पर्वों पर भी मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी व फूल-मालओं से सुशोभित किया जाएगा। बीकेटीसी के सीईओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि केदारनाथ मंदिर कपाट खुलने से लेकर कपाट बंद होने तक फूल-मालाओं से सजा रहे, इसके लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें