फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Heli Service: 24 घंटे पहले टिकट रद्द किया तो वापस नहीं होगा किराया, पढ़ें जरूरी जानकारी

Tue, 21 Mar 2023 07:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Kedarnath Heli Service Update: सरकार की ओर से इस बार केदारनाथ हेली सेवा में टिकटों की बुकिंग और यात्री सुविधाओं के लिए नई व्यवस्था बन रही है। हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग का काम आईआरसीटीसी को दिया जा रहा है।
विज्ञापन
केदारनाथ में उड़ान भरता हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा से जाने वाले तीर्थयात्रियों को 24 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर किराया वापस नहीं होगा। जबकि 72 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर 75 प्रतिशत किराया वापस हो सकता है। हेली सेवा के टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है।

विज्ञापन


Chardham yatra 2023: देश के पहले ई तीर्थ कॉरिडोर का सपना टूटा, नहीं शुरू हो पाएंगे चार्जिंग स्टेशन

सरकार की ओर से इस बार केदारनाथ हेली सेवा में टिकटों की बुकिंग और यात्री सुविधाओं के लिए नई व्यवस्था बन रही है। हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग का काम आईआरसीटीसी को दिया जा रहा है। इससे टिकटों की कालाबाजारी की संभावना नहीं रहेगी। इसके लिए जल्द ही आईआरसीटीसी के साथ अनुबंध किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुप्तकाशी से हेली सेवा के लिए आज खुलेंगे टेंडर
यूकाडा ने अब तक फाटा, सिरसी से हेली सेवा सचांलन के लिए पवन हंस, हिमालयन हेली, कैट्रल एविएशन को तीन साल के लिए कार्य दे दिया है। जबकि गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए हेली सेवा के टेंडर 21 मार्च को खुलेंगे।

मौसम की सूचना के लिए केदारघाटी में लगेंगे कैमरे
केदारघाटी में बीते वर्ष मौसम खराब होने के कारण एक हेलिकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें पायलट समेत सात लोगों की मौत हो गई थी। इस बार हेली सेवा का सफर सुरक्षित करने के लिए केदारघाटी में जगह-जगह कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे कंट्रोल रूम से कनेक्ट होंगे। कैमरों के माध्यम से घाटी में बादल आने या मौसम खराब का पता लगेगा। इस पर कंट्रोल रूम से हेली सेवा के पायलट और क्रू मेंबर को सूचना दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें