बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर घांघरिया व बदरीनाथ में 3000-3100 मीटर की ऊंचाई में तैनात डाॅक्टरों को 1000 रुपये, पैरामेडिकल स्टॉफ को 600 रुपये व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 400 रुपये, गौचर-गोविंद घाट 800-1800 मीटर की ऊंचाई में तैनात डॉक्टरों को 400 रुपये, पैरामेडिकल स्टॉफ को 250 रुपये व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 150 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
गंगोत्री धाम मार्ग पर हर्षिल व गंगोत्री 2700-3200 मीटर की ऊंचाई में तैनात डॉक्टरों को 1000 रुपये, पैरामेडिकल स्टाफ को 600 रुपये व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 400 रुपये, चिन्यालीसौड़ व गंगनानी 900-2000 मीटर की ऊंचाई में डॉक्टरों को 450 रुपये, पैरामेडिकल स्टाफ को 300 रुपये व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 200 रुपये की राशि दी जाएगी।
यमुनोत्री धाम मार्ग पर जानकी चट्टी व यमुनोत्री 2600-3300 मीटर की ऊंचाई में तैनात डॉक्टरों को 1000 रुपये, पैरामेडिकल स्टॉफ को 600 रुपये व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 400 रुपये की धनराशि प्रतिदिन दी जाएगी। डामटा व राना चट्टी 650-2200 मीटर की ऊंचाई में डॉक्टरों को 450 रुपये, पैरामेडिकल स्टॉफ को 300 रुपये व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 200 रुपये की धनराशि प्रतिदिन दी जाएगी।
चारधाम यात्रा मार्ग पर 200 से अधिक डॉक्टर तैनात
चारधाम यात्रा में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए 48 स्थायी चिकित्सा ईकाइयां और 23 अस्थायी मेडिकल हेल्थ प्वाइंट बनाए गए हैं। जहां पर 29 विशेषज्ञ व 182 डॉक्टर, 272 पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किया गया है।