फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2023: फुल होने लगे GMVN के गेस्ट हाउस, अब तक पांच करोड़ से अधिक की एडवांस बुकिंग

Sat, 18 Mar 2023 08:29 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

यात्रा के लिए पंजीकरण और जीएमवीएन गेस्ट हाउस की बुकिंग को देखते हुए इस बार भी चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
चारधाम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा के लिए जीएमवीएन के गेस्ट हाउस भी फुल होने लगे हैं। 16 फरवरी से अब तक यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं ने गेस्ट हाउस में ठहरने के लिए पांच करोड़ से अधिक की एडवांस में बुकिंग की है।

विज्ञापन


Chardham Yatra 2023: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए भी रजिस्ट्रेशन शुरू, तीर्थयात्री यहां करें अप्लाई

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यात्रा के लिए पंजीकरण और जीएमवीएन गेस्ट हाउस की बुकिंग को देखते हुए इस बार भी चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। 22 अप्रैल से शुरू हो रही यात्रा के लिए केदारनाथ के लिए 184057, बदरीनाथ के लिए 151955, यमनोत्री के लिए 43132 और गंगोत्री धाम के लिए 43717 यात्री पंजीकरण कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश

महाराज ने लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, नेशनल हाईवे, बीआरओ, पंचायत, पेयजल, खाद्य आपूर्ति और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि चारधाम यात्रा मार्ग पर सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा किया जाए।

यात्रा शुरू होने से पहले मार्गों पर सड़क सुधारीकरण, पेच वर्क और गड्ढा मुक्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग, एनएच और बीआरओ को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों की निगरानी के लिए एक एप बनाया जाएगा। जिन स्थानों पर अधिकांश मार्ग अवरुद्ध होते हैं, ऐसे स्थानों का चिन्हीकरण कर जेसीबी आदि की तैनाती की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें