किसके कितने नमूने अधोमानक पाए गए
मिठाई : 56 नमूनों से 24
मसाले: 62 नमूनों में से 23
तेल : 12 नमूनों में से चार
दाल: 26 नमूनों में से नौ
दूध और दूध से बने उत्पाद: 35 नमूनों में से आठ
शीतल पेय, बिस्किट, आटा, चीनी, चायपत्ती: 61 खाद्य नमूनों में से चार
ये भी पढ़ें...Dehradun: निर्दोष साबित होने पर जंगल लौटेगा गुलदार, जांच के लिए भेजे जाएंगे मारे गए चार साल के बच्चे के सैंपल
दाल में मिलावट से बच्चों के लकवाग्रस्त होने का खतरा
राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला के अनुसार अरहर और चने की दाल में खेसारी की दाल की मिलावट मिली है। इस मिलावटयुक्त दाल के सेवन से बच्चों के लकवाग्रस्त होने की आशंका रहती है। दूध में वसा और एसएनएफ की मात्रा मानक से कम मिली है। पनीर में डिटर्जेंट की मिलावट, मिठाई और मसालों में स्टार्च, कृत्रिम रंग और तेल में वनस्पति तेल की मिलावट मिली है।
सैंपल के दौरान किसी नमूने में अधिक मिलावट की आशंका प्रतीत हो, तो उसका लीगल सैंपल लिया जा रहा है। इसके फेल होने पर मिलावटखोरों के विरुद्ध सीजेएम कोर्ट में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। -डॉ. आरएस कठायत, उपायुक्त, राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला, रुद्रपुर।