फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए मुंबई के 18 वर्षीय युवक की मौत, ब्रेन हेमरेज बताई जा रही वजह

Fri, 26 May 2023 06:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

कोपांग के पास मंथन की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। उसे पीएचसी हर्षिल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
युवक की मौत - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए एक 18 साल के युवक की मौत हो गई। युवक की मौत ब्रेन हेमरेज के कारण बताई जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। हर्षिल थानाध्यक्ष दिलमोहन बिष्ट ने बताया कि मंथन कासट(18) पुत्र मनोज कासट निवासी नवरचना सोसायटी मुंबई अपने माता-पिता और भाई समेत 20 सदस्यों के साथ गंगोत्री धाम की यात्रा पर आया था।

विज्ञापन


धाम से लौटते हुए कोपांग के पास मंथन की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। उसके बाद परिजन उसे कोपांग आईटीबीपी चौकी के अस्पताल में ले गए। यहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी हर्षिल पहुंचाया गया।

Uttarakhand Accident News: टिहरी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चार महिलाओं समेत पांच की मौत
विज्ञापन


जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिष्ट ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार युवक की मौत ब्रेन हेमरेज के कारण हुई है। युवक पहले से ही बीमार रहता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें