चारों धाम में विद्युत आपूर्ति पूरे समय सुचारू रहे: कुमार
आदेश के तहत शनिवार को ही यूपीसीएल एमडी अनिल कुमार केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने यहां निरीक्षण किया और सभी मातहतों को चेताया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि निश्चिततौर पर उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देना यूपीसीएल के हर अधिकारी-कर्मचारी की जिम्मेदारी है। जहां भी परेशानी है, उसे तत्काल दूर किया जाएगा। अमर उजाला से बातचीत में यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि करीब 130 किलोमीटर की लंबी बिजली लाइन है, जो कि पहाड़ और जंगलों के बीच से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि चारों धाम में विद्युत आपूर्ति पूरे समय सुचारू रहे।
ये भी पढ़ें...आज होगा भक्त और भगवान का मिलन: बदरीनाथ में अखंड ज्योति के दर्शनों के लिए पहले दिन 25 हजार भक्तों के पहुंचने की उम्मीद
चारधाम यात्रियों से बदसलूकी पर पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तरकाशी के बड़कोट में चारधाम यात्रियों से बदसलूूकी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल संज्ञान में आते ही मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए, जिसके बाद पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बड़कोट थाने में तैनात आरोपी पुलिसकर्मी अंकुर चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। डीजीपी ने एसपी उत्तरकाशी को मामले की जांच के आदेश दिए। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि श्रद्धालुओं के साथ अराजक व्यवहार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।