देवस्थानम बोर्ड के अधिकारियों से दूर से ही बदरीनाथ जी के दर्शन कराने का आग्रह किया गया, लेकिन साधु-संतों की सुनी नहीं जा रही है, जिससे क्षुब्ध होकर 23 मई से उन्होंने और भगवता दास साधुओं की ओर से अपने-अपने आश्रम में आमरण अनशन किया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को एसडीएम कुमकुम जोशी ने साधुओं से वार्ता की, लेकिन वे बदरीनाथ के दर्शनों की मांग पर अड़े रहे। एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि साधुओं का चिकित्सकों की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। उनका स्वास्थ्य सामान्य है।
अभी एसओपी के चलते देवस्थानम बोर्ड व हक-हकूकधारियों के अलावा किसी को भी बदरीनाथ धाम में जाने की अनुमति नहीं है। सभी साधु-संत मैदानी क्षेत्र से धाम में पहुंचे हैं, फिलहाल स्थानीय प्रशासन से साधुओं से वार्ता करने के लिए कहा गया है, उन्हें 14 दिन के क्वारंटीन में रहना जरूरी होगा, यदि जरूरी होगा तो बोर्ड से विशेष अनुमति ली जाएगी। यदि अनुमति मिल जाएगी तो क्वारंटीन के बाद साधुओं का आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाएगा। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव मिलने के बाद ही आगे कुछ निर्णय लिया जाएगा।
- रविनाथ रमन, सीईओ, देवस्थानम बोर्ड, उत्तराखंड।