इसके पश्चात अल्पविश्राम के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अलकनंदा किनारे ब्रह्मकपाल में अपने पितरों को तर्पण दिया।
यहां भी करीब 45 मिनट तक रहने के बाद दोनों सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर यूपी पर्यटक आवास गृह के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बदरीनाथ में 11 करोड़ की लागत से बनने वाले यूपी पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास किया।
इसके बाद दोनों मुख्यमंत्री माणा गांव भी गए। हालांकि मार्ग पर बर्फ होने के कारण वह चीन सीमा क्षेत्र घस्तोली नहीं जा पाए। सीएम योगी आदित्यनाथ और त्रिवेंद्र सिंह रावत माणा गांव में आईटीबीपी के जवानों से मिलकर देहरादून के लिए रवाना हो गए।
मंगलवार को दोपहर 2.30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट आने के बाद अपराहन 3.30 बजे लखनऊ चले गए। देहरादून में जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने योगी आदित्यानाथ को केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।
इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव ओमप्रकाश सिंह, आईजी गढ़वाल अभिनव कुमार, डीआईजी अरुण मोहन जोशी, ऋषिकेश मेयर अनीता ममगाईं मौजूद थी।
बदरीनाथ धाम में देवदर्शनी और हेलीपैड के समीप यूपी टूरिज्म का पर्यटक आवास गृह बनेगा। 11 करोड़ 50 लाख की लागत से बनने वाला यह गेस्ट हाउस आधुनिक सुविधा से युक्त होगा। यहां पार्किंग सहित सभी सुविधाएं होंगी।
वर्ष 2018 में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की थी। यूपी टूरिज्म और तहसील जोशीमठ (चमोली) के अधिकारियों ने शिलान्यास स्थल पर सभी तैयारियां भी पूरी कर ली थीं।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बदरीनाथ धाम के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस बल की बैठक ली और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग विमल प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक आरके चमोली, प्रतिसार निरीक्षक मातवर सिंह रावत आदि मौजूद थे।