फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2020 : भगवान बदरीविशाल की गाड़ू घड़ा यात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर से जोशीमठ के लिए हुई रवाना

Tue, 12 May 2020 01:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कर्णप्रयाग

सार

  • गाड़ू घड़ा अभिषेक तेल कलश यात्रा डिम्मर गांव से जोशीमठ के लिए हुई रवाना
  • भक्तों ने पुष्प वर्षा कर किया यात्रा का अभिनंदन
विज्ञापन
यात्रा डिम्मर गांव के लक्ष्मी नारायण मंदिर से जोशीमठ के लिए रवाना हो गई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान बदरीविशाल की गाड़ू घड़ा (अभिषेक तेल कलश) यात्रा मंगलवार को डिम्मर गांव के लक्ष्मी नारायण मंदिर से जोशीमठ के लिए रवाना हो गई है। इस दौरान लक्ष्मी नारायण मंदिर में गाड़ू घड़ा तेल कलश की महाभिषेक पूजा की गई।

विज्ञापन


गांव के लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए तेल कलश के दर्शन कर भगवान बदरीविशाल के जयकारे लगाये। तेल कलश यात्रा नरेंद्रनगर से छह मई को डिम्मर गांव पहुंची थी। इस दौरान छह दिनों तक लक्ष्मी नारायण मंदिर में गाड़ू घड़ा की पूजा-अर्चना हुई।

चारधाम यात्रा: 15 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, पूजा में शामिल होंगे पुजारी समेत केवल 28 लोग
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह 10 बजे टटेश्वर महादेव मंदिर से होकर यात्रा कर्णप्रयाग, लंगासू, चमोली, पीपलकोटी होते हुए जोशीमठ के नृसिंह मंदिर के लिए विधि-विधान से रवाना हुई।
विज्ञापन


कलश यात्रा के साथ चल रहे अरूण डिमरी, इंद्रभूषण डिमरी, हरीश डिमरी, राकेश डिमरी ने बताया कि यात्रा 13 मई को जोशीमठ से आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी के साथ योगध्यान मंदिर पांडुकेशर और वहां से 14 मई को यात्रा उद्धव व कुबेर जी, और शंकराचार्य की गद्दी सहित बदरीनाथ धाम पहुंचेगी।

15 मई को प्रातः की बेला पर 4.30 बजे बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने पर भगवान का अभिषेक किया जायेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें