फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2020: तेज बारिश से बदरीनाथ एनएच पर कई जगह आया मलबा, यमुनोत्री हाईवे बंद

Tue, 07 Jul 2020 09:54 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बीती रात उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश होने से बदरीनाथ हाईवे पर कई जगह मलबा आ गया। जेसीबी मशीनों द्वारा मंगलवार की सुबह मलबा हटाया दिया गया।

विज्ञापन


उत्तराखंड: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, आठ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार

जिससे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। वहीं यमुनोत्री हाईवे अभी भी हनुमान चट्टी के पास बंद पड़ा है। राजधानी देहरादून में कल देर रात बारिश के बाद आज सुबह से बादल लगे हैं। यहां बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग क्षेत्र में बीती रात को तेज बारिश हुई। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोहबगड़, नारकोटा में देर रात मलबा आने से बंद हो गया था। जिसे आज सुबह करीब सात बजे खोल दिया गया। वहीं यमुनोत्रीघाटी में रात भर झमाझम बारिश होने के बाद आज सुबह मौसम साफ हो गया है। यमुनोत्री हाईवे हनुमानचट्टी में अभी भी अवरुद्ध चल रहा है।

विज्ञापन

सीएमपी बैंड के आसपास मौजूद घरों में जलभराव हो गया

चमोली में रातभर हुई मूसलाधार बारिश के बाद आज सुबह बारिश थमी। हालांकि यहां आसमान में बादल छाए हुए हैं। यहां तापमान में खासी गिरावट आ गई है। श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में भी रात को बारिश हुई। फिलहाल यहां बादल छाए हुए हैं।

वहीं कर्णप्रयाग में मगंलवार तड़के उमा माहेश्वर आश्रम के पास पहाड़ी से भारी मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया था। सूचना पर जेसीबी मशीन पहुंची और मलबा हटाया गया। हाईवे को सुबह करीब साढ़े आठ बजे खोल दिया गया।

हाईवे बंद होने से स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां सोमवार की रात हुई तेज भारी से ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क मार्ग भी बंद हो गए हैं। 

वहीं सोमवार को हुई भारी बारिश से यहां सीएमपी बैंड के आसपास मौजूद घरों में जलभराव हो गया। लोगों ने रातभर जागकर अस्थाई नाली बनाकर पानी को अपने घरों से दूसरी तरफ मोड़ दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें