कंपनी की ओर से आगामी यात्रा से इस कार्य को पीएम मोदी के लोकल फॉर वोकल अभियान से जोड़कर केदारनाथ में स्थानीय युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। वहीं इस वर्ष कोरोना काल के बीच प्रसाद बनाने की जिम्मेदारी कालीमठ घाटी के महिला स्वयं सहायता समूह को दी गई है।
केदारनाथ में छोटे-छोटे पत्थरों को तराशकर शिवलिंग तैयार किए जा रहे हैं। अभी तक दस हजार शिवलिंग बन चुके हैं। शिवलिंग बनाने का कार्य स्थानीय युवाओं को सौंपा जाएगा।
- मनोज सेमवाल, टीम प्रभारी, वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी केदारनाथ।