फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2019: चार जगहों पर मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद, केदारनाथ में छाए बादल

Sat, 07 Sep 2019 11:51 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर आया मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 आज बदरीनाथ हाईवे चार जगहों पर मलबा आने से बंद हो गया है। रास्ते में फंसे यात्री मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक बदरीनाथ हाईवे पीपलकोटी, पागलनाला, गोविंदघाट और लांमबगड में मलबा आने के कारण अवरुद्ध है। वहीं रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक छाये घने बादल। देहरादून सहित आसपास के इलाकों के लिए उमस भरी गर्मी से लोग परेशान।

विज्ञापन


हरिद्वार में पूरी रात तेज बारिश हुई। शहर में जगह-जगह जलभराव हुआ। ज्वालापुर, कनखल, अपर रोड बाजार में जलभराव हो गया। लेकिन सुबह होने तक राहत मिल गई। बारिश होने से कई दिनों में उमस भरी गर्मी से राहत मिली। 

आज भी बारिश के आसार
राजधानी दून समेत प्रदेश के कई इलाकों में आज भी बारिश होने के आसार हैं। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाये रह सकते हैं। वहीं, कुछ इलाकों में गरज और चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें