फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो चरस और 120 पेटी शराब के साथ चार गिरफ्तार

Mon, 30 Oct 2017 04:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नरेंद्रनगर (टिहरी)
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
मादक पदार्थो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी टिहरी की टीम को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कामयाबी मिली है। एसओजी की टीम ने एक किलो चरस और 120 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय के आदेश पर चारों आरोपियों को पुलिस ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


टिहरी जिले के तपोवन और मुनिकीरेती क्षेत्र के होटलों में पुलिस को चरस और शराब की अवैध खरीद फरोख्त की शिकायत मिली थी। अवैध शराब और चरस की बिक्री रोकने के लिए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस क्षेत्राधिकारी विनोद कुमार जेठा ने एसओजी प्रभारी आरके सकलानी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया।

बीती रात 11.30 बजे पुलिस ने नरेंद्रनगर में सुंदर सिंह पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम अटूटा थाना बाबु गढ़ छावनी जिला मेरठ और अविनाश पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम समस्पुर मेरठ को एक किलो चरस के साथ उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वे पालीटेक्निक के छात्रावास में जा रहे थे। इनसे बरामद चरस की कीमत एक लाख रूपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस को प्रतापनगर क्षेत्र के लंबगांव और उत्तरकाशी के सरकारी ठेकों से अवैध रूप से शराब की बिक्री ग्रामीण क्षेत्रों में होने की सूचना मिली थी। तस्करों की धरपकड़ के लिए एसओजी प्रभारी सकलानी के नेतृत्व में टीम भल्डियाना पुल पर तैनात हो गई। लेकिन देर रात तक वहां से कोई वाहन नहीं गुजरा। जब पुलिस वापस नरेंद्रनगर लौटने लगी तभी मुखवीर से सूचना मिली की तस्कर शराब बेचने अब ऋषिकेश जा रहे है। वाहन खाड़ी पहुंच चुका है। खाड़ी में पुलिस ने खड़े वाहन संख्या यूके 10 सीए-0527 की तलाशी ली तो उसमे 120 पेटी अंग्रेजी शराब मिली।

मौके से पुलिस ने वाहन चालक बलवीर सिंह रावत पुत्र मकर सिंह रावत निवासी ग्राम मल्ली चिन्यालीसौड़ और  संजय राणा पुत्र जय सिंह राणा निवासी ग्राम ठाकी उत्तरकाशी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।बरमाद शराब की कीमत साढ़े चार लाख बताई जा रही है। एसओजी प्रभारी सकलानी ने बताया कि ये लोग चिन्यालीसौड़ ठेके से शराब बिक्री के लिए ले जा रहे थे। चिन्यालीसौड़ शराब ठेके के स्वामी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम में उप निरीक्षक आशीष कुमार,इंद्र सिंह बिष्ट,योगेंद्र सिंह, प्रशांत, दीपक, अरविंद शमिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें