पुराना ट्रैफिक प्लान रहेगा यथावत
पुलिस प्रशासन की ओर से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर पुराने ट्रैफिक प्लान को ही यथावत रखने का निर्णय लिया है।
चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले मलारी इन और माउंट व्यू होटल से जोशीमठ नगर के बदरीनाथ स्टैंड तक हाईवे का डामरीकरण कार्य किया जाएगा। होटलों का ध्वस्तीकरण कार्य पूर्ण होने के शीघ्र बाद हाईवे का सुधारीकरण कार्य शुरू किया जाएगा। पेट्रोल पंप से जेपी कॉलोनी व मारवाड़ी ब्रिज तक हाईवे की मरम्मत का काम यात्रा शुरू होने से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
- मेजर आईना, कमान अधिकारी, बीआरओ, पीपलकोटी।
जोशीमठ के मारवाड़ी तिराहे से सिंहधार, नृसिंह मंदिर होते हुए पेट्रोल पंप तक हाईवे का सुधारीकरण कार्य किया जाएगा। जहां-जहां भू-धंसाव से हाईवे खराब है, वहां मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। दो जगहों पर हाईवे के पुश्ते क्षतिग्रस्त हैं, वहां यात्रा शुरू होने से पहले डामरीकरण कर लिया जाएगा।
- सुरेंद्र पटवाल, ईई, लोनिवि, प्रांतीय खंड, गोपेश्वर, चमोली।