फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: बीकेटीसी की वेबसाइट पर मिलेगी धामों में पूजा सहित हर जरूरी जानकारी, यात्रा से पहले होगी शुरू

Fri, 27 Mar 2026 11:11 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

धामों में पूजा सहित यात्रा से जुड़ी हर जरूरी जानकारी बीकेटीसी की वेबसाइट पर मिलेगी।
वेबसाइट को उच्चीकृत करने का काम चल रहा है, जोकि यात्रा से पहले शुरू होगी।

विज्ञापन
चारधाम यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की वेबसाइट के माध्यम से अब देश दुनिया के श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा व धामों में पूजा से संबंधित हर जरूरी जानकारी आसानी मिलेगी। बीकेटीसी की वेबसाइट को उच्चीकृत करने का काम चल रहा है। यात्रा शुरू होने से पहले वेबसाइट पर सभी जानकारी मिलने शुरू हो जाएगी।

बीकेटीसी के अधीन बदरीनाथ, केदारनाथ धाम के अलावा 47 मंदिर हैं। इन मंदिरों में पूजा पाठ व दर्शन बीकेटीसी के माध्यम से कराए जाते हैं। वर्तमान में बीकेटीसी की वेबसाइट बनी है लेकिन पिछले कई वर्षों से वेबसाइट अपडेट नहीं हुई है। जिस कारण देश दुनिया के श्रद्धालुओं को मंदिरों में पूजा पाठ व दर्शन से संबंधित जानकारी नहीं मिल पाती है।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: दूसरे राज्यों के चुनाव में बूथ प्रबंधन कर रहे भाजपा नेता, बतौर स्टार प्रचारक सीएम धामी भी जाएंगे

बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि वेबसाइट को उच्चीकृत किया जा रहा है। वेबसाइट के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंदिरों में पूजा व्यवस्था के अलावा सभी जानकारी मिलेगी। बीकेटीसी के विश्राम गृहों के साथ ही विशेष पूजा शुल्क, बुकिंग की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें