फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: दूसरे राज्यों के चुनाव में बूथ प्रबंधन कर रहे भाजपा नेता, बतौर स्टार प्रचारक सीएम धामी भी जाएंगे

Fri, 27 Mar 2026 10:53 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

भाजपा नेता दूसरे राज्यों के चुनाव में बूथ प्रबंधन कर रहे है। बतौर स्टार प्रचारक सीएम धामी भी विस चुनावों में जल्द पहुंचेंगे।

विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड भाजपा के नेता दूसरे राज्यों के चुनाव में बूथ प्रबंधन करने में जुटे हैं। इसके लिए पश्चिम बंगाल, केरल और असम में अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जल्द ही बतौर स्टार प्रचारक पश्चिम बंगाल व अन्य राज्यों के चुनाव में पहुंचने वाले हैं।

केंद्रीय नेतृत्व उत्तराखंड के बूथ प्रबंधन की कई बार सराहना कर चुका है। इस बार पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी राज्य संगठन के पदाधिकारियों को बुलावा आया है। प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के अलावा युवा मोर्चा के 20 पदाधिकारियों को भेजा गया है। असम चुनाव में भी 15 सदस्यीय टीम भेजी गई है जबकि केरल चुनाव के लिए एक पदाधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है।

परिहार का कहना है कि चूंकि बूथ प्रबंधन में उत्तराखंड भाजपा को महारत हासिल है। इस हिसाब से केंद्रीय नेतृत्व प्रचार में उत्तराखंड की टीमों को उन राज्यों में भेज रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पश्चिम बंगाल, असम चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भी जनसभाएं होंगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather News:  दस साल में सबसे सर्द रहा मार्च का चौथा सप्ताह, शुरुआती दो हफ्ते गर्मी ने दिखाए तेवर

एसआईआर की तैयारी में जुटी भाजपा

भाजपा, चुनाव आयोग के अप्रैल में प्रस्तावित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारी में जुटी हुई है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में सभी विधायक, मंत्रियों की बड़ी कार्यशाला हो चुकी है। अब बूथ लेवल एजेंटों की भी कार्यशालाएं होंगी। जिला स्तर पर इसकी तैयारी शुरू हो गई है। महामंत्री ने बताया कि बीएलए और पन्ना प्रमुख इसमें अहम किरदार अदा करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें