फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: 45 दिन में 28 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन...केदारनाथ धाम पहुंचने वालों का आंकड़ा 10 लाख पार

Sat, 14 Jun 2025 10:58 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रतिदिन चारों धामों में 70 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। केदारनाथ धाम में दर्शन करने वालों का आंकड़ा 10 लाख पार हो चुका है।

विज्ञापन
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। 45 दिन की यात्रा में अब तक 28 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों के अलावा हेमकुंड साहिब में दर्शन कर चुके हैं। इसमें केदारनाथ धाम में दर्शन करने वालों का आंकड़ा 10 लाख पार हो गया है। प्रतिदिन 70 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।

इस बार चारधाम यात्रा का आगाज 30 अप्रैल से हुआ। मौसम की चुनौतियों के बाद भी चारों धामों व हेमकुंड साहिब में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम की यात्रा तेजी से आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन


खराब मौसम भी श्रद्धालुओं की परीक्षा ले रहा हैं। इसके बावजूद आस्था के कदम थम नहीं रहे हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था है। हरिद्वार, ऋषिकेश, हरर्बटपुर, विकासनगर में केंद्रों में ऑफलाइन पंजीकरण की संख्या बढ़ रही है। एक दिन 28 हजार तक ऑफलाइन पंजीकरण हो रहे हैं।

चारधाम यात्रा पंजीकरण के नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार का कहना है कि चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। अब तक 42 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से करीब 28 लाख से अधिक दर्शन कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें...Mussoorie: मसूरी आना है तो पढ़ें ये खबर, नया ट्रैफिक प्लान लागू, तीन जगह से चलेंगी शटल सेवा, एडवाइजरी भी जारी
 

धाम दर्शन करने वाले श्रद्धालु
केदारनाथ 10 लाख
बदरीनाथ 7.80 लाख
गंगोत्री 4.53 लाख
यमुनोत्री 4.50 लाख
हेमकुंड साहिब 95,700

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें