चारधाम तीर्थपुरोहित महापंचायत ने टोकन व्यवस्था को अव्यवहारिक बताते हुए सरकार से भी टोकन सिस्टम को समाप्त करने की मांग की है। महापंचायत के महासचिव डॉ. बृजेश सती का कहना है कि टोकन सिस्टम से श्रद्धालुओं को दर्शन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल का कहना है कि केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन हो सके। इसके लिए व्यवस्था बनाई गई। देश के सभी बड़े मंदिरों में टोकन सिस्टम लागू है। बीते वर्ष टोकन सिस्टम व्यवस्था के अनुभवों के आधार सुधार करने का प्रयास किया जाएगा। किसी भी व्यवस्था को लागू करने में शुरूआत में दिक्कतें आती है। लेकिन आने वाले समय में इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे। इस व्यवस्था को खत्म नहीं किया जाएगा।