फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2026: पंजीकरण का आंकड़ा 20 लाख पार, गंगोत्री-यमुनोत्री में तीन दिन में 20 हजार ने किए दर्शन

Tue, 21 Apr 2026 08:26 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Char Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से यात्रा का आगाज हो चुका है। यात्रा करने के लिए पंजीकरण कराने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऑनलाइन के साथ ऑफ लाइन पंजीकरण की सुविधा है।
विज्ञापन
गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 20 लाख पार हो गया है। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद तीन दिन में 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया है। 19 अप्रैल से यात्रा का आगाज हो चुका है। यात्रा करने के लिए पंजीकरण कराने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऑनलाइन के साथ ऑफ लाइन पंजीकरण की सुविधा है। पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार छह मार्च से लेकर 21 अप्रैल तक चारधाम यात्रा व हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए 20 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में कपाट खुलने के बाद से अब तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।

51 कुंतल फूलों से सजा केदारनाथ मंदिर: जयकारों के साथ धाम पहुंची बाबा की डोली, कल खुलेंगे कपाट, अद्भुत तस्वीरें


 
विज्ञापन

इन धामों के लिए अब तक पंजीकरण की संख्या

केदारनाथ धाम-  7.23 लाख
बदरीनाथ धाम-   6.10 लाख
गंगोत्री धाम-       3.61 लाख
यमुनोत्री धाम-     3.51 लाख
हेमकुंड साहिब-   21,867
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें