फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ हेली सेवा: आज से शुरू होगी टिकट बुकिंग, इस समय खुलेगा आईआरसीटीसी का पोर्टल

Fri, 09 Oct 2026 04:48 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

केदारनाथ हेली सेवा के लिए सबसे अधिक मांग रहती है। ऐसे में आज आईआरसीटीसी पोर्टल खुलते ही टिकट बुक करा लें।
विज्ञापन
केदारनाथ हेली सेवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की बुकिंग शुक्रवार से शुरू होगी। 16 अक्टूबर से नौ नवंबर तक की यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकेंगे। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर दोपहर बाद तीन बजे टिकट बुकिंग के लिए पोर्टल खुलेगा।

विज्ञापन


बता दें कि केदारनाथ हेली सेवा के लिए सबसे अधिक मांग रहती है। देश दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों हेलिकॉप्टर से केदारनाथ की यात्रा करना चाहते हैं। जिस कारण वेबसाइट खुलते ही कुछ ही घंटे में टिकट बुकिंग फुल हो जाती है। इसलिए देर किए बिना अपना टिकट बुक कर लें।

केदारनाथ यात्रा: सफर में मौसम ही नहीं, सेहत भी बड़ी चुनौती, 200 से ज्यादा मरीज किए जा चुके है अब तक एयरलिफ्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा शुरू होने पर गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए आने-जाने का किराया 12154 रुपये, फाटा से 9680 रुपये व सिरसी से 6086 रुपये तय किया गया था। पिछले वर्ष की तुलना में गुप्तकाशी से 290 रुपये व फाटा से 838 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जबकि सिरसी हेलिपैड से हेली का किराया 2753 रुपये सस्ता हुआ है। दूसरे चरण की यात्रा में यात्रियों को राहत देते हुए किराया नहीं बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें